एकनाथ शिंदे ने दी बड़ी चेतावनी, BMC और सभी नगर पालिका चुनावों को बताया ‘महायुद्ध’, हर जगह लहराएगा भगवा झंडा
मुंबई: मुंबई के जोगेश्वरी उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र में शिवसेना की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक सांसद रवींद्र वायकर के नेतृत्व में हुई। इसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde) ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में मुंबई महापालिका सहित अन्य नगरपालिकाओं में महायुति की जीत निश्चित है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र को प्राथमिकता दे रही है और राज्य में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।
शिंदे ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीडिया वार्ता के दौरान कहा कि उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्रों की बैठक में विधानसभा स्तर की समस्याओं पर चर्चा हुई और जनता ने अपनी बातें रखीं। उन्होंने बताया कि यह बैठक संगठनात्मक समीक्षा के लिए थी, जिसमें साफ हुआ कि आईटी क्षेत्र में शिवसेना-बीजेपी का वर्चस्व है। शिंदे ने कहा कि आने वाले विधानसभा और मुंबई महापालिका चुनाव में यह क्षेत्र बेहद ताकतवर साबित होगा और इसके नतीजे महायुद्ध जैसे होंगे।
पालिका में लहराएगा महायुति का भगवा झंडा
शिंदे ने याद दिलाया कि ढाई साल मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने मुंबई के विकास के लिए कई काम किए और अब देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में भी विकास कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई महापालिका सहित अन्य नगर पालिका में महायुति का भगवा झंडा लहराएगा। पहले के लोग पेमेंट वाले थे, लेकिन हम विकास वाले हैं। उन्होंने 2014 से पहले और बाद की स्थिति का अंतर बताते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का नाम और आर्थिक शक्ति वैश्विक स्तर पर बढ़ी है। विकसित भारत 2047 का सपना अब साकार होता दिख रहा है।
डबल इंजन सरकार के कारण विकास
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ है। तामदे सागरी प्रकल्प, मेट्रो कार्य, बुलेट ट्रेन जैसी योजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र को लगातार प्राथमिकता दे रही है और डबल इंजन सरकार के कारण विकास की गति तेज हुई है।

भारत-पाक के बीच परमाणु ठिकानों की लिस्ट का आदान-प्रदान, समझौते के तहत हुई प्रक्रिया
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी