राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, उदयपुर और प्रतापगढ़ में झमाझम बारिश जारी
जयपुर: राजस्थान में मौसम का मिजाज अलग ही तरह से बदला हुआ हैं. कुछ जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी हैं और कुछ जिलों में अभी भी हल्की बूंदा बांदी हो रही हैं. जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पश्चिमी राजस्थान से मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है. लेकिन, प्रदेश के कई जिलों में अभी भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है.
आज राजस्थान में उदयपुर में 77% और कोटा में 86% बारिश की सबसे अधिक संभावना रहेगी, वहीं राजधानी जयपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे और 31° तक तापमान रहेगा. पिछले 24 घंटे की बात करें तो पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई. जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक बारिश प्रतापगढ़ में 28 मिमी, इसके अलावा प्रतापगढ़ के पीपलखूंट और अरनोद में 2-2 मिमी बारिश हुई. बारिश का सबसे ज्यादा प्रभाव उदयपुर और उसके आसपास के इलाकों दर्ज किया गया.
जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के आंकड़ों के अनुसार बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, जालोर, पाली, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, भरतपुर, दौसा, अलवर, करौली, धौलपुर सहित प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों से पूरी तरह मानसून की विदाई हो चुकी है. जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार आज 24 सितंबर को बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ और सलूम्बर में बारिश की संभावना जताई है.
राजस्थान में नवरात्रि पर्व पर हथिया नक्षत्र से बारिश का प्रभाव
मानसून की विदाई लगभग राजस्थान के अधिकतर जिलों में हो चुकी हैं लेकिन नवरात्रि के समय हथिया नक्षत्र के चलते बारिश की संभावना भी बनी रहती हैं. नक्षत्र विद्वानों और पंचाग के अनुसार के अनुसार राजस्थान में 27 सितंबर को सुबह 10 बजकर 36 मिनट से हस्त यानी हथिया नक्षत्र शुरू हो रहा है, जो 27 सितंबर से 11 अक्टूबर तक हथिया नक्षत्र चलेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हथिया नक्षत्र में जमकर बारिश होती हैं. हथिया नक्षत्र का सबसे अधिक प्रभाव दक्षिण राजस्थान के हिस्से में दिखाई देगा.
जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार भी दक्षिण राजस्थान के जिलों में बारिश का इस महिने के अंत तक रहेगा. आम तौर पर हाथिया नक्षत्र का प्रभाव सितंबर माह के अंत में या अक्टूबर के पहले सप्ताह में तक रहता हैं.
इन जिलों में रहा तापमान सबसे अधिक
जयपुर मौसम विज्ञान के मुताबिक पूरे वेस्टर्न विंड का प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी होगी और इसका असर देखने को मिलेगा, अगर बात करें तो अधिकतम तापमान की तो अजमेर का तापमान 35° तक रहेगा इसके अलावा भीलवाड़ा में 34.6°, वनस्थली में 36.8°, अलवर में 36.8°, पिलानी में 38.6°, सीकर में 36°, कोटा में 35.7°, चितौड़गढ़ में 35.3°, उदयपुर में 32.5°, सिरोही में 31.1°, डूंगरपुर में 33.6°, करौली में 36.7°, दौसा में 36.6°, प्रतापगढ़ में 33.1°, झुंझुनूं में 36.3°, बाड़मेर में 37.4°, जैसलमेर में 37.8°, जोधपुर में 34.5°, फलोदी में 37.2°, बीकानेर में 37°, चुरू में 38.7°, श्रीगंगानगर में 39.5°, नागौर में 34.5°, जालोर में 33.2°, पाली में 31.8° रहेगा, अगर सबसे अधिकतर तापमान की बात करें तो आज श्रीगंगानगर जिले में दर्ज किया गया.
इन जिलों का तापमान रहा न्यूनतम
जयपुर मौसम विज्ञान के मुताबिक लगातार मौसम में परिवर्तन के चलते अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में मौसम का प्रभाव देखने को मिलेगा, जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार आज न्यूनतम तापमान अजमेर में 23.3° दर्ज किया गया, इसके अलावा भीलवाड़ा में 24.4°, वनस्थली में 22.8°, अलवर में 24.2°, पिलानी में 22.4°, सीकर में 23.2°, कोट में 25.4°, चितौड़गढ़ में 24.1°, उदयपुर में 24.3°, सिरोही में 18.1°, करौली में 23.1°, दौसा में 24.6°, प्रतापगढ़ में 23.9°, झुंझुनूं में 23.9°, बाड़मेर में 24.8°, जैसलमेर में ,23°, जोधपुर में 24.4°, पाली में 22° दर्ज किया गया। अगर सबसे न्यूनतम तापमान की बात करें तो सिरोही जिले में दर्ज किया गया.

भारत-पाक के बीच परमाणु ठिकानों की लिस्ट का आदान-प्रदान, समझौते के तहत हुई प्रक्रिया
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी