राजस्थान में ठंड ने दी दस्तक, सीकर और नागौर बने सबसे ठंडे जिले, तापमान 14 डिग्री से नीचे पहुंचा
जयपुर: राजस्थान में धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ रहा है। उत्तर की ओर से चल रही ठंडी हवाओं की वजह से सर्दी का असर तेज हो रहा है। हालांकि दिन के समय तेज धूप खिलने से सर्दी का अहसास नहीं होता लेकिन शाम होते ही ठंडक का अहसास होने लगता है और रात्रि में ठंड का असर ज्यादा हो जाता है। न्यूनतम तापमान डाउन होते-होते 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। मंगलवार 14 अक्टूबर को सीकर और नागौर की रातें सबसे ज्यादा ठंडी रही। मौसम विभाग का मानना है कि आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान 20℃ से नीचे
मौसम केंद्र जयपुर की मुताबिक मंगलवार को ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे कम तापमान सीकर और नागौर का रहा। सीकर का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नागौर का न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिलानी में 15.7 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 16.2 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 16.4 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 16.4 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 16.5 डिग्री सेल्सियस, अंता बारां में 16.5 डिग्री सेल्सियस और चित्तौड़गढ़ का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर केवल तीन जिले
मंगलवार को केवल तीन शहर ऐसे रहे जहां का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। इनमें बाड़मेर, जैसलमेर और प्रतापगढ़ जिले शामिल हैं। जवाई डैम (पाली) में 17.0 डिग्री सेल्सियस, झुंझुनूं में 17.3 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 17.4 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 17.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 17.5 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर शहर में 17.6 डिग्री सेल्सियस, करौली में 18.4 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 18.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 19.0 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 19.9 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 20.1 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 21.8 डिग्री सेल्सियस और प्रतापगढ़ में 23.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
कई जिलों में दिन में खिल रही तेज धूप
दिन के समय कई जिलों में तेज धूप खिलने से ठंडी हवाएं बेअसर नजर आती हैं। मंगलवार को बाड़मेर में दिन का तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर में 36.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 35.7 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 34.9 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 34.7 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर शहर में 34.4 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 34.3 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 34.1 डिग्री सेल्सियस, जालोर में 33.7 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 33.7 डिग्री सेल्सियस और नागौर में दिन का तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

भारत-पाक के बीच परमाणु ठिकानों की लिस्ट का आदान-प्रदान, समझौते के तहत हुई प्रक्रिया
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी