गुजरात में भगवंत मान और केजरीवाल की एंट्री, भाजपा सरकार के खिलाफ दिखेगा आप का दम
चंडीगढ़-पंजाब: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात में आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आज रैली करेगी। सीएम मान और केजरीवाल इस रैली मे शामिल होने के लिए गुजरात पहुंचे हैं। रैली के दौरान किसानों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। गुजरात के सुरेंद्रनगर में होने वाली विशाल रैली को मुख्यमंत्री भगवंत मान और नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे।

भारत-पाक के बीच परमाणु ठिकानों की लिस्ट का आदान-प्रदान, समझौते के तहत हुई प्रक्रिया
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी