आज शिवपुरी में लघु उद्योग भारती—जो कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों का एकमात्र अखिल भारतीय संगठन है—की शिवपुरी कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
 श्री सोवरन सिंह तोमर जी, अध्यक्ष (मध्य भारत प्रांत)
 एवं श्री निर्मल सिंह चौहान जी, संयुक्त महामंत्री (मध्य भारत प्रांत)।

🔹 घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है—
1️⃣ अध्यक्ष – भूपेंद्र सिंह रावत (पटेल एंड संस, पडोरा)
2️⃣ उपाध्यक्ष – राकेश जैन (अमोल)
3️⃣ महामंत्री – रविंद्र शिवहरे (कोलारस)
4️⃣ संयुक्त महामंत्री – नितिन चौकसे (करेरा)
5️⃣ कोषाध्यक्ष – दिनेश वर्मा (शिवपुरी)
6️⃣ कार्यकारी सदस्य – संजीव जैन एवं संस्कृति जैन
7️⃣ संरक्षक सदस्य – रमेश अग्रवाल (बदरवास) एवं भरत अग्रवाल (नारियल वाले)

 इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि शिवपुरी सहित मध्य भारत प्रांत के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों की समस्याओं और सुझावों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाकर, उनके समाधान में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

 उद्देश्य है – "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की भावना के साथ उद्योग जगत को विकास के नए आयामों तक पहुंचाना।

अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।