शिवपुरी बदरवास विकासखंड के ग्राम बासखेड़ा में भारी बारिश और बाढ़ से टूटे घरों के बाहर भूखे बैठे हैं लोग
बदरवास विकासखंड के ग्राम बासखेड़ा और रेंजा, दौलतपुर, घूरवार आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश और बाढ़ के हालात सामान्य होने पर और भी भयावह तस्वीरें सामने आई हैं।
Heavy Rain And Flood Effect : कांपते हाथ, ठिठुरता बदन, आंखों में लाचारी और बेबसी लिए बारिश के कहर से गिरे मकान और फैली हुई गृहस्थी के बीच अपने नौनिहालों की ओर कातर दृष्टि लगाए पथराई आंखों से ऊपर वाले की ओर हाथ उठाकर प्रार्थना करते हुए ग्रामीण बोली है कि है अयतपालक परमात्मा अब तो रहम कर दे। ये हालात है मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले बदरवास विकासखंड के ग्राम बासखेड़ा और रेंजा, दौलतपुर, घूरवार आदि ग्रामीण क्षेत्रों की। यहां भारी बारिश से आई बाढ़ के बाद हालात बेहद खराब हैं।
जिले तिलातीली ग्राम पंचायत में स्थित ग्राम बासखेड़ा में शत-प्रतिशत बस्ती बासखेड़ा में है, जिसकी कुल आबादी 600 है। गांव में 135 परिवार रहते हैं, जो सभी वर्गों से आते हैं। लगातार जारी बारिश के दौर ने गांव को हालात को अत्यंत दयनीय कर दिए हैं। सिंध नदी के किनारे बसे इन गावों के हालात जानने पत्रिका की पहुंची और यहां के हालातों को प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचकर देखा तो यहां का मंजर बेहद चिंतनीय और बेबसी-लाचारी भयावह उदाहरण था. 135 घर-परिवार वाली ग्राम बासखेड़ा में सभी वर्गो की बस्ती है, जिसमें आदिवासी, जाटव, यादव समाज की संख्या ज्यादा है। बस्ती के जमीनी हालात ये हैं कि, यहां लगभग सभी घर बारिश में ध्वस्थ हो चुके हैं।
रिपोर्टर: दीपक रावत
प्रकाशन तिथि: 08 अगस्त 2025
स्थान: शिवपुरी, मध्य प्रदेश

भारत-पाक के बीच परमाणु ठिकानों की लिस्ट का आदान-प्रदान, समझौते के तहत हुई प्रक्रिया
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी