स्वतंत्रता दिवस से पहले पोहरी में भाजपा की तिरंगा यात्रा, एक सैकड़ा बाइक सवारों ने निकाली तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा की शुरुआत कर दी है। तय कार्यक्रम के अनुसार 12 से 14 अगस्त तक प्रत्येक ब्लॉक में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जबकि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा।
इसी क्रम में बुधवार को सुबह 9 बजे पोहरी कस्बे में भाजपा मण्डल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में करीब एक सैकड़ा से अधिक बाइक सवार हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा, जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत अड्डा वाले हनुमान मंदिर से नगर के विभिन्न स्थानों लगभग पांच किलोमीटर तक बस्ती व बाजारों में भ्रमण किया गया। इस दौरान डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों ने माहौल को पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा का समापन पोहरी चौराहे पर किया गया इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती रश्मि नेपाल वर्मा एवं उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णलता संजीव शर्मा ,सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ,शिक्षा विभाग के आला अधिकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही

भारत-पाक के बीच परमाणु ठिकानों की लिस्ट का आदान-प्रदान, समझौते के तहत हुई प्रक्रिया
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी