पति की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला ने कलेक्टर से लगाई गुहार
शिवपुरी, मध्यप्रदेश | 21 अगस्त 2025
शिवपुरी जिले के ग्राम खिरिया, थाना बामोरकलां की एक महिला ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपने पति की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि वारदात के दो महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
महिला ने आरोप लगाया कि हत्या के आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं और उन पर राजनीतिक संरक्षण का दबाव है, जिससे पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़िता ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो उसे और उसके बच्चों को गंभीर खतरा हो सकता है।
पीड़िता ने बताया कि उसके पति की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी और नामजद आरोपियों की पहचान पहले ही हो चुकी है। बावजूद इसके, मामले में लापरवाही बरती जा रही है।
इस गंभीर प्रकरण को लेकर जिले में आक्रोश फैलने लगा है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।

भारत-पाक के बीच परमाणु ठिकानों की लिस्ट का आदान-प्रदान, समझौते के तहत हुई प्रक्रिया
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी