ग्राम खोरघार के नंदू जाटव 1 तारीख से लापता – परिवार ने की मदद की अपील
शिवपुरी, मध्यप्रदेश | जिला शिवपुरी के ग्राम खोरघार निवासी प्रेम भाई और मनी जाटव के पुत्र नंदू जाटव 1 तारीख से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। आखिरी बार उन्हें शिवपुरी शहर के ग्वालियर बायपास क्षेत्र में देखा गया था, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
परिवार व स्थानीय लोगों द्वारा नंदू की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इस संबंध में प्रदीप रावत ने सभी नागरिकों, पत्रकारों, एवं पुलिस प्रशासन से अपील की है कि वे इस मामले में सहायता करें और नंदू की तलाश में सहयोग दें।
यदि किसी भी व्यक्ति को नंदू जाटव के बारे में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देते हैं, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:
📞 मोबाइल: 6232 291 781
📞 मोबाइल: 7477 242 108
नंदू के परिवार का कहना है कि यह समय उनके लिए अत्यंत चिंता और पीड़ा का है, और उन्हें समाज के हर तबके से सहयोग की अपेक्षा है।

भारत-पाक के बीच परमाणु ठिकानों की लिस्ट का आदान-प्रदान, समझौते के तहत हुई प्रक्रिया
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी