मानपुर (शिवपुरी)। शनिवार को मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकबमुलिया नहर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां जय बजरंग कंपनी की यात्री बस ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक बैरवा समाज से था और गांधीनगर प्रेमसर का निवासी बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि युवक ने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी, क्योंकि मौत की वजह सिर में आई गंभीर चोट बताई जा रही है। लोगों ने इस घटना को देखते हुए दोपहिया वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट पहनने की अपील की है।

फिलहाल पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

👉 स्थानीय लोगों की राय:

“हादसा टल सकता था, हेलमेट बहुत जरूरी है।”

“सड़क पर भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण होना चाहिए।”