कराहल (श्योपुर)। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बीईओ ऑफिस में पदस्थ बाबू ओमवीर सिंह तोमर एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। ड्यूटी पूरी करने के बाद जब वे अपने घर श्योपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे, तभी ग्वालियर से श्योपुर की ओर जा रही बालाजी यात्री बस (क्रमांक एमपी 07 पी 3882) वहां से गुजरी।

चश्मदीदों के मुताबिक, बस चालक ने स्टॉप पर बस रोकने के बजाय उसे तेज रफ्तार से आगे बढ़ा दिया। इस पर रीडर तोमर ने अपने एक अन्य शिक्षक साथी की बाइक से बस का पीछा किया। लेकिन बस चालक ने लापरवाही और तेज गति से बस चलाते हुए तहसील कार्यालय के सामने सीधे उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ओमवीर सिंह तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए कराहल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरियादी कुलदीप राजोरिया की शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125/1 और 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

👉 स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

“बस चालकों की मनमानी और लापरवाही आए दिन हादसों का कारण बन रही है।”

“प्रशासन को ऐसे ड्राइवरों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।”


यह हादसा एक बार फिर यातायात नियमों और बस चालकों की लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े करता है।