शिवपुरी।
बैराड़ क्षेत्र में हाल ही में हुई धाकड़ समाज के व्यक्ति की हत्या के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस प्रकरण में पुलिस ने रावत समाज के करीब 7 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया था। इसी को लेकर आज रावत समाज शिवपुरी ने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा।

रावत समाज के लोगों का कहना है कि इस घटना में निर्दोष लोगों को फंसाया गया है और जांच एकतरफा ढंग से की जा रही है। उन्होंने मांग की कि मामले की पुनः निष्पक्ष जांच SDOP स्तर के अधिकारी से कराई जाए, जिससे सच्चाई सामने आ सके और निर्दोषों को न्याय मिल सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के लोगों ने कहा कि किसी भी मामले में निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है। यदि जांच सही दिशा में नहीं होती है तो निर्दोष लोगों का भविष्य बर्बाद हो सकता है और असली दोषी बच निकलते हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में रावत समाज के लोग मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस ज्ञापन के बाद क्या रुख अपनाता है और क्या मामले की जांच नए सिरे से की जाएगी।