कराहल थाना प्रभारी राजन सिंह गुर्जर को एसपी ने किया लाइन अटैच, यासमीन खान को सौंपी गई कमान
श्योपुर। कराहल थाना प्रभारी राजन सिंह गुर्जर को पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने गुरुवार को अचानक आदेश जारी कर लाइन अटैच कर दिया है। उनकी जगह निरीक्षक यासमीन खान को कराहल थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कार्रवाई पत्रकार संघ कराहल की शिकायत के बाद की गई है।
राजन सिंह गुर्जर पर पहले भी विवादों में रहने के आरोप लगते रहे हैं। कराहल थाने में उनकी नियुक्ति को अभी केवल 45 दिन ही हुए थे, लेकिन इतने कम समय में ही उन्हें हटा दिया गया है। इससे पहले भी उन्हें वीरपुर थाने से महज दो महीने में स्थानांतरित कर कराहल भेजा गया था। अब कराहल से भी उन्हें हटाकर रक्षित केंद्र में पदस्थ कर दिया गया है।
इस परिवर्तन को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पत्रकार संघ की शिकायत के बाद की गई इस कार्रवाई को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, निरीक्षक यासमीन खान को कराहल थाने की कमान सौंपे जाने से स्थानीय स्तर पर नए नेतृत्व को लेकर उम्मीदें भी जताई जा रही हैं।

भारत-पाक के बीच परमाणु ठिकानों की लिस्ट का आदान-प्रदान, समझौते के तहत हुई प्रक्रिया
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी