बैराड़ में अतिथि शिक्षक संघ की बैठक संपन्न, भोपाल गुरु दक्षिणा कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति
श्योपुर (बैराड़)।
नगर परिषद क्षेत्र के गोल पहाड़िया स्थित ठाकुर बाबा मंदिर परिसर में आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ द्वारा एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 5 सितंबर को भोपाल में आयोजित होने वाले गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में व्यापक रूप से भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति बनाई गई।
बैठक के दौरान अतिथि शिक्षकों ने अपनी प्रमुख मांगों को दोहराते हुए राज्य सरकार से छत्तीसगढ़ सरकार की तर्ज पर स्थायी सेवाकाल, वरिष्ठता के आधार पर स्थायित्व, एवं 12 माह का सेवाकाल प्रदान करने की मांग की। इसके अतिरिक्त मेडिकल, पितृत्व, मातृत्व एवं आकस्मिक अवकाश जैसी सुविधाएं भी अतिथि शिक्षकों को देने की मांग की गई।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रवि वर्मा, उपाध्यक्ष मस्तराम यादव, कोषाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, सुंदरम झा, स्वती मिश्रा सहित क्षेत्र के सैकड़ों अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर आंदोलन को मजबूती देने और भोपाल में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार जल्द से जल्द अतिथि शिक्षकों की मांगों पर निर्णय नहीं लेती, तो आने वाले समय में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

भारत-पाक के बीच परमाणु ठिकानों की लिस्ट का आदान-प्रदान, समझौते के तहत हुई प्रक्रिया
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी