विजयपुर अस्पताल निर्माण स्थल को लेकर खींचतान जारी, पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा और ब्रजराज सिंह पहुंचे कलेक्टर से मिलने
विजयपुर (श्योपुर) – विजयपुर में प्रस्तावित अस्पताल भवन के निर्माण स्थल को लेकर विवाद अभी भी थमता नहीं दिख रहा है। अब इस मुद्दे पर पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा और ब्रजराज सिंह चौहान ने मिलकर कलेक्टर अर्पित वर्मा से मुलाकात की और मामले में उचित व संतुलित समाधान की मांग की। कलेक्टर ने जल्द ही समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।
गौरतलब है कि विजयपुर अस्पताल के लिए निर्माण स्थल को लेकर दो पक्षों में मतभेद बना हुआ है। एक पक्ष लाडपुरा बायपास पर नए अस्पताल भवन के निर्माण की मांग कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष चाहता है कि अस्पताल नगर के पुराने स्थान पर ही पुनर्निर्मित किया जाए।
तहसीलदार के बयान के बाद एक पक्ष हुआ था हताश
कुछ समय पूर्व विजयपुर तहसीलदार अमिता सिंह तोमर के बयान के बाद मामला एकपक्षीय होता नजर आया, जिससे बायपास पर अस्पताल की मांग करने वाले पक्ष में निराशा और बेचैनी फैल गई थी।
पुराने स्थान के पक्षधर सक्रिय
वहीं, पुराने स्थान पर ही अस्पताल निर्माण की पैरवी करने वाला पक्ष शुरू से ही सक्रिय संघर्ष कर रहा है। अब उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाकर मामले में नया मोड़ लाने की कोशिशें तेज कर दी हैं।
क्या कहता है प्रशासन?
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कहा कि इस विषय पर जल्द ही जनहित को ध्यान में रखकर उचित निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन चाहता है कि यह निर्णय राजनीतिक दबाव से मुक्त और व्यावहारिक आवश्यकता के अनुसार लिया जाए।

भारत-पाक के बीच परमाणु ठिकानों की लिस्ट का आदान-प्रदान, समझौते के तहत हुई प्रक्रिया
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी