घाटी में लूट के प्रयास का मामला दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की
कराहल थाना क्षेत्र में बीते 2 सितंबर की रात अज्ञात बदमाशों द्वारा घाटी में लूट का प्रयास किया गया। इस संबंध में 3 सितंबर को श्योपुर के कुम्हार मोहल्ला निवासी पूरन सेन ने कराहल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित पूरन सेन के अनुसार, वे जब मुख्य हाईवे पर स्थित खोरी मोड़ के पास से गुजर रहे थे, तभी 2 से 3 अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रास्ता रोककर पत्थर मारे, जिससे वाहन का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच एएसआई बृजेश राजोरिया को सौंपी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
ग्रामीणों और वाहन चालकों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से घाटी क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
रिपोर्टर: दीपक रावत
स्थान: श्योपुर, मध्यप्रदेश

भारत-पाक के बीच परमाणु ठिकानों की लिस्ट का आदान-प्रदान, समझौते के तहत हुई प्रक्रिया
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी