प्रधानमंत्री द्वारा लगाए गए पीपल वृक्ष का मनाया गया जन्मदिन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
आज से ठीक तीन वर्ष पहले, 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कूनो नेशनल पार्क में चीते छोड़ने के लिए कराहल का दौरा किया था। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने कराहल स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में एक पीपल का पौधा लगाया था।
प्रधानमंत्री द्वारा लगाए गए इस पीपल के वृक्ष का विद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ "वृक्ष जन्मदिन" के रूप में उत्सव मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी बुधवार, 17 सितंबर को वृक्ष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
विद्यालय के शिक्षक एवं छात्राओं द्वारा वृक्ष की विशेष सजावट की गई, केक काटा गया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री एम.पी. मौर्य सहित शिक्षकगण श्री अजय कंसल, श्री कुलदीप राजौरिया, श्री अशोक कौशल, श्री प्रदीप पाठक, श्रीमती गीता, श्रीमती अंतिमा, श्रीमती जानकी और श्री मुकेश आदिवासी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रतीक है, बल्कि यह विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और संवेदनशीलता भी उत्पन्न करता है।

भारत-पाक के बीच परमाणु ठिकानों की लिस्ट का आदान-प्रदान, समझौते के तहत हुई प्रक्रिया
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी