एसडीओपी आनंद राय ने किया सिरसौद थाने का औचक निरीक्षण, रात्रिकालीन स्टाफ और गश्ती दल से की चर्चा
सिरसौद (पोहरी), 17 सितंबर:
पोहरी एसडीओपी आनंद राय ने बीती रात अचानक सिरसौद थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल रात्रिकालीन स्टाफ से मुलाकात की, बल्कि गश्त पर तैनात दल के जवानों से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।
एसडीओपी राय ने थाने की सीमाओं एवं आसपास के गांवों का भी निरीक्षण किया और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के समय सिरसौद थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान एसडीओपी ने रोजनामचा, आवक-जावक पंजी, अपराध रजिस्टर, मर्ग, गुमशुदगी, वारंटी एवं स्थाई चालानी से संबंधित रिपोर्टों की गहनता से जांच की। इसके अतिरिक्त उन्होंने हवालात और मालखाने की स्थिति का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
एसडीओपी राय ने थाने के समस्त स्टाफ को सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

भारत-पाक के बीच परमाणु ठिकानों की लिस्ट का आदान-प्रदान, समझौते के तहत हुई प्रक्रिया
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी