SHIVPURI : पड़ोरा में युवक की संदिग्ध हालत में मौत से सनसनी, गुरुद्वारा पेट्रोल पंप के पास मिली लाश Updated on 6 Aug, 2025 03:37 PM IST BY NETWORKINDIANEWS.COM
शिवपुरी (मध्य प्रदेश) – जिले के ग्राम पड़ोरा में , लोगों ने गुरुद्वारा पेट्रोल पंप के पास एक युवक की लाश देखी। घटनास्थल पर युवक के पास एक मोटरसाइकिल भी मिली, जिसकी नंबर प्लेट MP33ZA1721 है। बताया जा रहा है कि बाइक गिर हुई अवस्था में पड़ी थी, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि मामला दुर्घटना का भी हो सकता है या फिर किसी अन्य कारण से युवक की मृत्यु हुई हो।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि युवक की पहचान हो सके।
पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर आरटीओ से रजिस्ट्रेशन डिटेल्स निकलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके ज़रिए मृतक के परिवार तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी
घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी लोगों संख्या में एकत्रित हो गए। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गईं, किसी ने इसे दुर्घटना बताया तो किसी ने इसे संदिग्ध परिस्थिति करार दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
रिपोर्टर: दीपक रावत
प्रकाशन तिथि: 06 अगस्त 2025
स्थान: शिवपुरी, मध्य प्रदेश

भारत-पाक के बीच परमाणु ठिकानों की लिस्ट का आदान-प्रदान, समझौते के तहत हुई प्रक्रिया
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी