इंदौर अपर कलेक्टर की कार भीषण हादसे का शिकार, परिवार के 7 लोग हुए घायल, बच्चे की हालत नाजुक
Indore Additional Collector Accident :मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में इंदौर के अपर कलेक्टर और उनका परिवार दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ, जब वो अपने गृह नगर से परिवार के साथ लौट रहे थे। इस भीषण सड़क हादसे में घायल हुए अधिकारी समेत परिवार के 7 सदस्य घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, जानकारी ये भी सामने आई है कि, अपर कलेक्टर के बेटे की हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक, इंदौर अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य रक्षाबंधन के त्यौहार मनाने सूबे के शिवपुरी जिले के बदरवास आए थे। आज रविवार को वो अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर सभी लोग बदरवास से खोकर गांव में कलश यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-46 पर खोकर गांव के पास अचानक उनकी गाड़ी के सामने एक गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

भारत-पाक के बीच परमाणु ठिकानों की लिस्ट का आदान-प्रदान, समझौते के तहत हुई प्रक्रिया
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी