शिवपुरी में लगातार हो रही बारिश और उफनते नदी-नालों के कारण कई गांव पानी में डूब चुके हैं। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि जिला प्रशासन को झांसी से सेना बुलानी पड़ी है।

कोलारस विधानसभा क्षेत्र में अब तक 250 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। हालांकि 100 से ज्यादा लोग अभी भी बाढ़ में फंसे हुए हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति पचावली गांव की है। यहां करीब 30 स्कूली बच्चे पिछले 24 घंटे से फंसे हुए हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं।

झांसी से बुलाई गई सेना, एक बटालियन भी ग्राउंड जीरो पर पहुंची

प्रशासन के अनुसार बाढ़ का पानी तेजी से गांवों में घुस रहा है। इससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के साथ अब झांसी से बुलाई गई सेना की एक बटालियन भी ग्राउंड जीरो पर पहुंच चुकी है।