पति ने किया बलात्कार पत्नि ने बनाई वीडियो, वायरल करने की दी धमकी
शिवपुरी जिले के अन्तर्गत आने वाले थाना भौंती पुलिस द्वारा अपराध क्र. 243/25 मे महिला के साथ बलात्कार कर वीडियो बनाने वाले दोनो आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना भौंती पुलिस को बलात्कार के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई ।
मामला इस प्रकार है कि दिनांक 31.07.25 को पीडिता उम्र 45 साल निवासी ग्राम खोड टपरियन ने रिपोर्ट की दिनांक 29.07.25 के शाम 04 बजे करीबन खेत पर बकरी चरा रही थी और करन सिंह परिहार व उसकी पत्नि कविता परिहार खेत पर फली नीद रहे थे तभी करन सिंह मुझे खेत पर बने कमरे में जबरदस्ती ले गया और मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम (बलात्कार) किया और करन परिहार की पत्नि कविता परिहार ने मेरा वीडियो बनाया और मुझे धमकाया कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

भारत-पाक के बीच परमाणु ठिकानों की लिस्ट का आदान-प्रदान, समझौते के तहत हुई प्रक्रिया
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी