बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की 14 टीमों ने 852 मरीजों का किया उपचार
शिवपुरी। जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता से 17 अति वर्षा प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से 14 चिकित्सकीय टीमों ने कुल 852 रोगियों का उपचार किया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर जिले के प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने हेतु खंड चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 2 अगस्त को 14 चिकित्सा दलों का गठन कर उन्हें आवश्यक औषधियों व उपकरणों से सुसज्जित कर विभिन्न ग्रामों में रवाना किया गया।

भारत-पाक के बीच परमाणु ठिकानों की लिस्ट का आदान-प्रदान, समझौते के तहत हुई प्रक्रिया
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी