शिवपुरी। शिवपुरी शहर की कलार बाग कॉलोनी में निवास करने वाली 21 साल की अंकिता शिवहरे सुसाइड काण्ड में एक नया मोड़ आया है। शिवम शिवहरे के परिजनों आज इस मामले में शिवपुरी पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को एक आवेदन दिया है। शिवम के पिता का कहना है कि अंकिता शिवम से शादी करना चाहती थी,लेकिन अंकिता के माता पिता तैयार नहीं थे। अंकिता के पिता ने जो आरोप शिवम पर लगाए थे वह झूठे है। शिवम के परिजनों ने पुलिस को अंकिता और शिवम के आडियो ओर विडियो साक्ष्य भी सौंपे है।

अंकिता की मौत से 3 दिन पहले अंकिता और शिवम की फोन पर बातचीत की एक रिकॉर्डिंग भी सामने आई हैं जिसमें अंकिता शिवम से कह रही हैं कि मेरे घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं हैं मैं तुमसे कोर्ट मैरिज करना चाहती हूं, तो शिवम ने बोला कि तुम्हारी खुशी में मेरी खुशी है तु जैसा चाहोगे मैं उसमें तैयार हूं। जिसके तीन दिन बाद शिवम के बाद अंकिता की सुसाइड की खबर सामने आती हैं।
 
जैसा कि विदित है कि कलार बाग में रहने वाली अंकिता शिवहरे ने बीते रोज घर में फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। अंकिता के पिता देवेंद्र शिवहरे ने दर्पण कॉलोनी में निवास करने वाले शिवम शिवहरे पर अंकिता को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। देवेंद्र शिवहरे का कहना था कि अंकिता को शिवम कॉलेज और कोचिंग जाते समय परेशान करता था और उस पर शादी के लिए दबाव भी बना रहा था।

आज इन आरोपों के बीच शिवम शिवहरे के परिजनो ने भी शिवपुरी पुलिस को एक आवेदन दिया है जिसमें कहा गया है कि शिवम और अंकिता एक दूसरे को प्यार करते थे और शादी करने वाले थे। शिवम के परिजन इस शादी के राजी थे लेकिन अंकिता के परिजन राजी नहीं थे। इसी कारण उसने यह प्राण घातक कदम उठाया है।

शिवम शिवहर के पिता नरेन्द्र शिवहरे पुत्र राधे लाल शिवहरे निवासी न्यू दर्पण कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि अंकिता शिवहरे मेरी बेटी के ही समान थी, और उसके जाने का दुख मुझे व मेरे पूरे परिवार को हैं। मेरे बेटे शिवम की भी हालत ठीक नहीं हैं जब से उसने यह दुखद खबर सुनी हैं तब से वह रोये जा रहा हैं।