शिवपुरी के इन क्षेत्रों में आज आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
शिवपुरी 04/08/25।। शिवपुरी जिले के आसपास लगी नदियों ने धुंआधार बारिश के मौसम में रौद्र रूप धारण कर लिया,नतीजा सिंधु नदी, काली नदी, महुअर नदी का जल स्तर इतना बढ़ा कि नदियों के आसपास लगे ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ के रूप में तबाही आ गईं। आज इन्हीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लेने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव शिवपुरी जिले के इन स्थानों पर दौरा करेंगे। दौरा कार्यक्रम कुछ इस प्रकार रहेगा दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल से गुना के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। लगभग 2:40 पर हेलीकॉप्टर गुना की हेलीपैड पर पहुंच जाएगा, फिर वहां के कुछ स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के पश्चात 3:35 पर गुना से वाया हेलीकॉप्टर से होते हुए 4:00 बजे शिवपुरी के परोडा गांव की हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से मोहन यादव बाया कार पचावली गांव का दौरा करेंगे, उसके बाद कुछ लोकल कार्यक्रम में सम्मिलित पश्चात 5:10 पर कार से रवाना होते हुए 5:35 पर पडोरा में बने हेलीपेड पर पहुंचेंगे, 5:40 पर पडोरा से सीधे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद 6:15 पर ग्वालियर एयरपोर्ट से बाया हवाई जहाज भोपाल के लिए उड़ान भरेंगे।
यहां बता दें कि,
हाल ही में 5 दिन पहले भयंकर बारिश में कोलारस तहसील के कई गांव सिंध नदी की बाढ़ के चपेट में आ गए थे, सिंध नदी अपने सामान्य स्तर को पार करते हुए से पुराने पुल से भी 5 से 6 फुट ऊपर चल रही थी, जिसके चलते सिंध नदी के किनारे लगे कई गांवों में बाढ़ आ गई। इस बाढ़ के पानी से न सिर्फ फसले तबाह हुई बल्कि घरों में रखें सामान एवं अनाज भी बह गए। हालात इतने बुरे थे कि लोग खाने के लिए तरस रहे थे।

भारत-पाक के बीच परमाणु ठिकानों की लिस्ट का आदान-प्रदान, समझौते के तहत हुई प्रक्रिया
उस्मान ख्वाजा का संन्यास? पांचवें एशेज टेस्ट से पहले तोड़ सकते हैं चुप्पी