शिवपुरी-जिले के कोलारस थाना क्षेत्र स्थित पूरणखेड़ी टोल प्लाजा के पास मंगलवार दोपहर सड़क किनारे खड़े एक खराब डंपर में चाय पत्ती से भरे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा उस समय हुआ जब कंटेनर चालक ने सामने से अचानक आई एक कार को बचाने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, असम से चाय पत्ती भरकर गुजरात की ओर जा रहा कंटेनर जैसे ही टोल प्लाजा के पास पहुंचा, तभी सामने एक कार आ गई। कंटेनर चालक ने कार को बचाने के प्रयास में स्टेयरिंग मोड़ा, लेकिन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से जा भिड़ा।