समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी संस्था लायंस क्लब शिवपुरी साउथ की वर्ष 2025-26 के लिए गत दिवस होटल पीएस में नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वानुमति से किया गया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी अध्यक्ष नॉमिनेशन कमेटी एड पारस जैन, सदस्य मयंक भार्गव एवं आलोक गुप्ता की मौजूदगी में सभी सदस्यों की सहमति से नवीन कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें संस्था के नवीन अध्यक्ष लायन सुनील जैन, सचिव लायन विवेक अग्रवाल व कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता का मनोनयन किया गया। संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष सौरभ सांखला, निवर्तमान सचिव कृष्णमोहन अग्रवाल के द्वारा नवीन पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।